
बदायूं से पहली बार नेशनल में दम दिखाएंगी बेटियां
बदायूं।
एस.के. एथलेटिक्स अकेडमी बदायूं की छात्राओं ने विद्या भारती एथलेटिक्स क्षेत्र प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। एटा में 23 से 26 सितंबर तक संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी यादव पुत्री सुनील कुमार, निवासी बालाजी नगर बदायूं ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लक्ष्मी यादव पुत्री सत्यवीर सिंह निवासी सुंदर नगर बदायूं ने 3000 मीटर बॉक रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में मानवी पटेल ने हैमर थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अब प्रियांशी यादव और लक्ष्मी यादव बेंगलुरु में होने वाली अखिल भारतीय नेशनल प्रतियोगिता में पहली बार बदायूं का परचम लहराने जा रही हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने बच्चों की इस सफलता पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने पीटीआई कुलदीप यादव को भी विशेष बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है।
👉 बदायूं की ये बेटियां अब नेशनल स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।
( पंडित मोनू मिश्रा की रिपोर्ट)