पिछले 24 घंटों में पंधाना में 21 और पुनासा में 10 मिली मीटर वर्षा हुई
खण्डवा 22 सितम्बर, 2025 – खण्डवा जिले में गत चौबीस घंटों में 6.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में केवल पंधाना तहसील में 21 मिली मीटर और पुनासा तहसील में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले की अन्य किसी भी तहसील में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 सितम्बर तक जिले में 838.4 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 739 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 875 मि.मी., हरसूद तहसील में 610 मि.मी., पन्धाना तहसील में 630 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 770 मि.मी. तथा खालवा तहसील में 810 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खण्डवा जिले की औसत वर्षा 808 मिली मीटर है।
2,525 1 minute read













