उत्तर प्रदेशमेरठ

हस्तिनापुर में ओपन इंटर ताइक्वांडो प्रतियोगिताः कई जनपदों की टीमों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबले खेले गए

हस्तिनापुर स्थित स्कूल में आज ओपन इंटर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सुनील जी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई जनपदों और विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन पेश किया। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने रोमांचक मुकाबले खेले। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेल से जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!