उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में नशे में धुत ट्रक चालक का आतंक, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

मेरठ: एनएच-58 पर नशे में धुत ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ: एनएच-58 पर नशे में धुत ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्ता

मेरठ, उत्तर प्रदेश — मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में NH-58 पर एक ट्रक चालक ने नशे की हालत में कई किलोमीटर तक दहशत फैलाई। दादरी से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

क्या हुआ?

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दादरी से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालक बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। रास्ते में इस ट्रक ने एक बोलेरो और एक कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घेराबंदी करके पकड़ा

दादरी, सकौती और नंगली गेट पर तैनात पुलिस ने तुरंत ट्रक का पीछा करना शुरू किया। करीब आठ किलोमीटर तक यह ट्रक पुलिस से बचता रहा, जिससे हाईवे पर चल रहे बाइक सवार और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई। दौराला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसी तरह ट्रक को रोका और चालक को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। वह इतने नशे में था कि कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल पा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को थाने पहुंचा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!