
खंडवा जेसी आई द्वारा युवा प्रतिभा, मौन सेवा भावी ,मेघावी का हुआ सम्मान,
जेसी सप्ताह का आगाज ध्वजारोहण के साथ बड़े धूमधाम से किया गया।

खंडवा। प्रति अनुसार इस वर्ष भी जैसी सप्ताह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर झुन-झुनवाला ,और झोन अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर का पूर्व विधायक राम ढागोंरे
ने ध्वजारोहण कर कहा की जेसी सप्ताह
खेलकूद, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि से भरा हुआ है। क्लब के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की में शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजा रोहण के साथ शाम को गौरीकुंज सभागृह में मेघावी सम्मान, मौन सेवाभावी सम्मान में अतुल शाह ,सुभाष पटेल, रामचंद्र मौर्य, धर्मेंद्र जौहरी ,पवनशर्मा शर्मिष्ठा तोमर ,सहज ध्यान योग केंद्र, उड़ान ग्रुप, का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वहां क्या झांकी है के पुरस्कार भी वितरण
किया गया। फिल्मी कलाकारों जिसमें आशीष पेंण्डसे, अथर्व विश्वकर्मा, देविक बघेला एवं युवा प्रतिभाओं का भी अतिथियों एवं जैसी जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे द्वारा सम्मान किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमृता अमर यादव ने कहा कि जेसीआई जिस प्रकार का कार्य कर रही है उसके हर कार्यक्रम में मेरे आने की इच्छा होती है और मैं आती हूं। व्यक्तिगत विकास सेवा कार्यों के लिए जेसीआई हमेशा ही नया कार्य करती है। अनिल बाहेती ने बताया की निर्मल धाम की एक बालिका को अध्ययन के लिए गोद लिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहां की ऐसे सम्मान से जेसीआई को आत्मिक शांति मिलती है कि हम इतने अच्छे लोगों का सम्मान कर रहे हैं। सचिव प्रिंस जिंदल ,रणवीर चावला,नागेश वालंजकर, ज्योति वालंजकर, जेएसी हेमंत मुंदड़ा, दीपक सोलंकी, अंशुल सैनी, विकास मित्तल, पावन माहेश्वरी ,बादल शर्मा, हर्ष अग्रवाल ने सप्ताह की जानकारी दी डॉक्टर अनिल पटेल अनुज खंडेलवाल मार्गदर्शक अनिल बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष सतीश जैन ,अनिल गुप्ता, हरदीप छाबड़ा, रितेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार सचिव प्रिंस जिंदल ने माना कार्यक्रम का संचालन मनन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मोहिनीश साहू , सावन पालीवाल ,शिवम अग्रवाल, प्रतीक जैन, सुरेंद्र सोलंकी, गोविंद शर्मा ने सहयोग किया। अध्यक्ष सुजाता मुरैना में बताया कि गुरुवार को गोरखपुर आगरा में गौरी कुंज सभागृह में आईएएस मोटिवेशन,वाद विवाद प्रतियोगिता,डांस प्रतियोगिता, तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।








