उत्तर प्रदेशमेरठ

बारिश का सितम: मेरठ हस्तिनापुर में सड़कों पर जलभराव, स्कूल बंद, येलो अलर्ट जारी…और बढ़ेंगी दुश्वारियां

मेरठ में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जलभराव और टूटी सड़कों से लोगों का सफर दुश्वार हो गया है। डीआईओएस ने 3 सितंबर तक नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मेरठ हस्तिनापुर – में बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बरसात ने शहर की सड़कों और नालों की पोल खोल दी। जलभराव और गड्ढों से सफर बेहद मुश्किल हो गया है।   शहर में जलभराव और सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों का सफर दुश्वार हो गया है। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में रुक रुककर बारिश होती रहेगी। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!