
त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस पार्षद, राहुल गांधी से थीं नाराज
भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस पार्षद
Congress Councilor join BJP :मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में प्रदेश की राजनीति का एक बेहद अजीब और अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव कर दिया। भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में मौजूद कांग्रेस की महिला पार्षद का हृदय परिवर्तन हो गया और फिर जो नजारा सामने आया वो राज्य की राजनीति में इससे पहले कभी नहीं देखा गया। महिला कांग्रेस पार्षद अपने ही पार्टी कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि, बिहार में राहुल गांधी की वोट चोरी के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसपर भाजपा आग बबूला है और देशभर में प्रदर्शन करते हुए जगह जगह विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर रही है। कई जगहों पर तो उग्र प्रदर्शन तक किए जा रहे हैं। प्रदर्शनों का यही सिलसिला एमपी में भी जारी है। इसी तर्ज पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नरसिंहपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।












