जिले मे त्योहारों के मद्देनजर 41 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जुआ एक्ट प्रकरण मे 04 आरोपियों सहित 10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 01 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 31.08.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 01 स्थाई वारंट, 13 जमानती वारंट, 24 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 31.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पदमनगर के आरोपी दर्शन पिता कोमल जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी संजय नगर झमराल मोहल्ला खण्डवा के कब्जे से 20 देशी प्लेन क्वाटर कीमती 1600 /- रुपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपिया सोनुबाई पति बबलु उर्फ राहुल लोढा उम्र 32 साल निवासी कालमुखी के कब्जे से 13 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कीमती 1300 /- रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 31.08.25 को थाना मूंदी के आरोपीयो विपिन पिता देवराम भूसवारे उम्र 35 साल व रमेश पिता दिलीप तोमर उम्र 40 साल दोनो निवासी ग्राम पुरनी के कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 500/-रुपये जप्त किये गये| आरोपीयो मोतीराम पिता छज्जु सावनरे उम्र 50 साल व ईश्वर पिता बंशी राठौर उम्र 36 साल दोनो निवासी पुरनी के कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 440/-रुपये जप्त किये गये| उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 31.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 41 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 22500/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 31.08.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदक के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरण मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 01 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,509 2 minutes read










