उत्तर प्रदेशधार्मिकमेरठ

हस्तिनापुर में मथुरा वृंदावन के कलाकार करेंगे रामलीला का भव्य मंचन

आज दिन रविवार को नगर के एम.डी.एस जूनियर हाई स्कूल में श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी के संरक्षक श्री बालमुकुंद बत्रा, श्री हरीश ललित, श्री अनुज शर्मा तथा श्री गौरव गुर्जर की अध्यक्षता में हुई।

 

आगमी श्री रामलीला मंचन को लेकर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसमें भूमि पूजन, रामलीला

 

मंचन, शिव बारात, श्री राम बारात, दशहरा आदि को लेकर विचार विमर्श हुआ। कमेटी के संरक्षक श्री हरीश ललित जी ने बताया ’कि इस बार रामलीला का मंचन मथुरा वृंदावन के अनुभवी कलाकारों द्वारा संवाद बोलकर किया जाएगा और सभी शोभा यात्राओं में डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा उनके स्थान पर पारंपरिक बैंड बाजा, ढोल नगाड़ों की व्यवस्था की गई है जिसके ध्वनि प्रदूषण ना हो इसके

 

साथ साथ दशहरे वाले दिन रावण दहन के लिए स्पेशल साउंड और लाइट्स वाला रावण का पुतला तैयार किया जाएगा।

 

बैठक में कमेटी के उपस्थित सभी पदाधिकारी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं इस बार की श्री रामलीला के भव्य मंचन को लेकर अपना समर्थन दिया और सभी प्रभु श्री राम की लीला को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!