ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने खेल दिवस पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने खेल दिवस पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया*

खंडवा।सद्भावना मंच ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार शाम खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया।हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे शाहद अख्तर खान,जनाब एम.एम.कुरैशी,
हॉकी के प्रदेश स्तर के गोलकीपर रहे अनवर बेग और टेनिस कोच शेख अमीन का सम्मान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा भारत में अनेक खेल प्रतिभाएं हुई हैं।अपने अद्वितीय कौशल और खेल भावना से उन्होंने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय खेलों की एक अलग पहचान बनाई।उनका जीवन और उपलब्धियाँ हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उल्लेखनीय है कि खंडवा में 1968 से 1980 तक राष्ट्रीय स्तर के मैच हो चुके हैं।मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी भी यहां आ चुके हैं।पहले यहां हॉकी के 3 खेल मैदान थे, अब सिर्फ 1 ही है।आपने स्वास्थ्य के लिए,राष्ट्र के लिए और सेहत के लिए खेलने का आग्रह किया।
मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन,सेवा निवृत डीएसपी आनंद तोमर,डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे,सुरेन्द्र गीते,त्रिलोक चौधरी,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी, डॉ एम एम कुरैशी,राजेश पोरपंथ,फहीम कुरैशी,मनीष गुप्ता,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!