खंडवा विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर खंडवा विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
बटालियन, मुंदी रोड, डॉक्टरों की कमी, प्याज मंडी यथावत खंडवा रहे जैसे अन्य विषयों पर पत्र सोंपकर चर्चा की।
खंडवा।। चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण करना। अपने क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने को लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए पहली बार की विधायक कंचन मुकेश तनवे लगातार भोपाल पहुंचकर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अलग-अलग निर्माण कार्यों को लेकर स्वीकृति प्राप्त कर रही है वही प्रदेश के अलग-अलग विभागों के मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी खंडवा के विकास को लेकर पत्र सौंंपकर उन कार्यों को स्वीकृत करा रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे गुरुवार को भोपाल पहुंची और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात कर खंडवा मुंदी रोड, खंडवा में बटालियन, जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, प्याज मंडी खंडवा में मैं ही रहे जैसे अन्य विषयों को लेकर विधायक कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री श्री यादव जी को पत्र सोंपकर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। महत्वपूर्ण रूप से मुंदी खंडवा रोड जो की काफी जर्जर हो चुका है उसको लेकर पत्र सोंपकर मांग की है कि मेरी विधान सभा खंडवा अंतर्गत आने वाला मुख्य मार्ग खंडवा-मुंदी मार्ग लम्बे समय से अत्यन्त जर्जर स्तिथि में है जिससे आमजन को आवागमन में काफी दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है और मार्ग मे बड़े बड़े गड्डे होने से प्रतिदिन दुर्घटनाये घटित हो रही है, जिसमे जानें तक जा चूँकि है, जिसके चलते आमजन एव जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शीघ्र मार्ग बनांये जाने की मांग की जा रही है उक्त मार्ग का अप्रूवल शासन स्तर से लम्बीत है जिसके चलते कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा है, आमजन में आक्रोश एवं असंतोष की स्तिथि निर्मित हो रही है आमजन की सुविधा व सुरक्षा एवं मांग को दृष्टिगत रखते हुवे उक्त मार्ग को शीघ्र अप्रूवल प्रदान कर, कार्य प्रारम्भ किये जाने का कष्ट करे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय खंडवा विधायक कंचन तनवे ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर भी पत्र सोपा पत्र में कहा गया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सको की कमी होने के चलते आमजन को चिकित्सा सुविधाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिला चिकित्सालय खण्डवा में एनेस्थेसिया (निश्चेतक), रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसिन विभाग, महिला एवं प्रसुति चिकित्सको की कमी होने से जिला चिकित्सालय में आकस्मिक होने वाले ऑपरेशन समय पर नहीं हो पा रहे है। हर्निया जैसी बीमारी के रोगियों को ऑपरेशन के लिए एक माह तक का समय लग रहा है, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है और ऑपरेशन की स्थिति योग्य भी नहीं बच पाते है। जिला चिकित्सालय एवं खण्डवा शहर में न्यूरो सर्जन नहीं होने के चलते एक्सीडेन्ट के मरीज इन्दौर तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते है। आए दिन एक्सीडेन्ट में आंतरिक इन्ज्यूरी के चलते मरीज अपनी जान गवां रहे है। जिसको लेकर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों में असंतोष का भाव व्याप्त है। अतः सादर निवेदन है कि जिला चिकित्सालय खण्डवा में विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति या व्यवस्था करने का कष्ट करेंगे। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे के साथ मांधाता के विधायक नारायण पटेल भी साथ थे।











