
*अहमदाबाद में अबोध स्कूली छात्र की हत्या से खंडवा के सिंधी समाज ने आक्रोश और दुख व्यक्त किया*
*गुजरात के मुख्यमंत्री से उचित कार्यवाही की मांग*
*पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग*
खंडवा।अहमदाबाद में 19 अगस्त को 15 वर्षीय सिंधी स्कूली छात्र नयन संतानों की उसके जूनियर ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।इस घटना से पूरे देश का सिंधी समाज बेहद आहत है।खंडवा के सिंधी समाज ने भी उक्त घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है,साथ ही साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, सुरक्षा प्रदान करने की मांग के साथ-साथ कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं की कभी भी भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो,इसके प्रयास किए जाएं।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत रात्रि सिंधी कॉलोनी में श्री झूलेलाल मंदिर के पास समाज के कई वरिष्ठ जन उपस्थित हुए तथा इस संदर्भ में अपना दुख और सहानुभूति व्यक्त की।सिंधी समाज के प्रभारी अध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि सिंधी छात्र की निर्मम हत्या बेहद अफसोस जनक है स्थानीय सिंधी समाज उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है साथ ही साथ प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री से इस घटना पर अपना विशेष फोकस करने की मांग की है।महादेव गढ़ के अशोक पालीवाल ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थी नयन की निर्मम हत्या अनेक प्रश्नों को जन्म देती है।वर्तमान स्थिति में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और उन्हें शारीरिक बल देने की आवश्यकता है।सकल हिंदू समाज इस हत्या की भर्त्सना करता है।समाजसेवी बबलू राजानी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के स्कूल बैग चेक करने का अब समय आ गया है।सभी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। महेश कुमार चंदवानी ने कहा कि चालीहा साहब के पर्व के दौरान इस दुखद घटना का घटित होना बेहद दुखद है।खंडवा का सिंधी समाज उनके पूरे परिवार के साथ है।समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने कहा कि अहमदाबाद के अबोध बालक नयन की निर्मम हत्या से पूरे देश के साथ-साथ खंडवा का सिंधी समाज भी बेहद स्तब्ध और दुखी है साथ ही साथ आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करता है।मनीष कुमार मलानी ने कहा कि यह घटना केवल सिन्धी समाज ही नहीं सकल हिन्दू समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है कि कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्रों के अंदर इस तरह की नफरती हिसंक विचारधारा कैसे पनप रही है।इस घटना के पीछे सुनियोजित ढंग से किन्हीं अन्य लोगों का हाथ है , इस विषय की गहन जांच कर हथियार उपलब्ध करवाने वाले लोगों भी घटना में सम्मिलित सभी पक्षों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो साथ ही लापरवाह स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करते हुए मान्यता रद्द की जाए।
इस श्रद्धांजलि सभा में सिंधी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य और सहयोगी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य जन भी उपस्थित हुए और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।










