ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल की वितरित

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ, 22 अगस्त 2025।

महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज शासकीय हाई स्कूल मोहनकोट, शासकीय हाई स्कूल जामली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया एवं शासकीय हाई स्कूल बोलासा में अध्ययनरत कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित कीं।

 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य है कि कोई भी बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुँचने में मदद करती हैं, जिससे वे नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

 

सुश्री भूरिया ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी दिशा में शासन निरंतर प्रयासरत है।

 

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!