ताज़ा ख़बरें

मन में इच्छा शक्ति हो तो हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहर में संपन्न हुए सभी कार्यों में मिली सफलता।

मन में इच्छा शक्ति हो तो हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहर में संपन्न हुए सभी कार्यों में मिली सफलता।

हर घर तिरंगा यात्रा के सभी कार्यक्रम हो रहे हैं सफल।

20 अगस्त को कलेक्टर श्री गुप्ता मुख्यमंत्री के हाथों होगें सम्मानित।

खंडवा।। मन में इच्छा सकती हो तो सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। खंडवा जिले के मुखिया जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जहां जल गंगा सर्वर्धन अभियान संपन्न हुआ जिसमें देश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर आया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 27 वर्षों से दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा और प्रयास किया जा रहे थे लेकिन कलेक्टर ऋषव गुप्ता के माध्यम से दो महीने में ही दादाजी के आशीर्वाद से आपसी समन्वय के साथ दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य का प्रकल्प भी पूरा हुआ। शीघ्र ही दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा जो सभी दादाजी भक्तों की इच्छा थी। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा का जन्मोत्सव कलेक्टर श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय गौरव दिवस के रूप में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। जिसकी पूरे देश में चर्चा है। किशोर दा के पुश्तैनी मकान को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का कार्य काफी कठिन है क्योंकि वह निजी संपत्ति है लेकिन फिर भी कलेक्टर श्री गुप्ता ने लगभग आधे घंटे मकान का निरीक्षण किया और कहा कि इसे स्मारक या संगीत का मंदिर बनाने के प्रयास करेंगे। प्रदेश के संपूर्णता अभियान मैं भी जिला आगे बड़ा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री 20 अगस्त को कलेक्टर श्री गुप्ता को सम्मानित भी करेंगे। इन कार्यों में हमारे जिले के जनप्रतिनिधि सांसद, विधायकगण, महापौर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चल रहा है हर घर तिरंगा अभियान भी कलेक्टर श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में पहली बार राष्ट्रीय भक्ति को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं साथ ही जगह-जगह पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है यह तिरंगा जो हमारी राष्ट्र की आन बान शान है सदा ऊंचा रहे और लोगों के प्रति धार्मिक त्योहारों के साथ राष्ट्रीय पर्व की भी जन जागृति मन में शामिल हो इसी भावना को लेकर हर घर तिरंगा यात्रा के सफल कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि बुधवार सुबह स्टेडियम ग्राउंड से बहु तिरंगा यात्रा निकाली गई उसके पश्चात कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक मनोज राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय भावना से तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई उ देश्य सिर्फ इतना है की राष्ट्रीय पर्व की भावना सभी लोगों के दिलों में बसी रहे और तिरंगे की आन बान शान बनी बनी रहे। हर घर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शहर वासियों ने स्वागत किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!