
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

तीन दिवसीय गौरव दिवस का जुम्मा और मेरा मैराथन रन से हुआ शुभारंभ।
नगर निगम तिराहे पर सांसद विधायक और कलेक्टर ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी।
भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हजारों की संख्या में बच्चों की उत्साही सहभागिता।
खंडवा।। प्रदेश सरकार द्वारा जिला मुख्यालय नगर एवं गांव में किसी भी महान हस्ती के नाम से गौरव दिवस कार्यक्रम घोषित किए गए हैं खंडवा के लिए हर्ष का विषय है कि खंडवा के जनप्रतिनिधि और जनता की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा किशोर दा के जन्म दिवस को गौरव दिवस के रूप में स्वीकार किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला प्रशासन किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं मैराथन दौड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। खंडवा नगर गौरव दिवस महोत्सव का भव्य शुभारंभ ‘खंडवा रन मैराथन’ से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे नगर निगम तिराहा पर हुई जहाँ विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों से सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ एकत्रित हुए। उनके साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं निगम परिवार के सदस्यगण भी समय पर उपस्थित हो गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें जोश से भरपूर गीतों की धुन पर सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक थिरकते हुए समूहिक जुम्बा किया। इसके पश्चात, ठीक 8 बजे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक मनोज राय निगम आयुक्त प्रियंका राजावत द्वारा ‘खंडवा रन मैराथन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन नगर निगम तिराहा से शुरू होकर केवलराम चौराहा, स्टेशन मार्ग, कहारवाड़ी, जलेबी चौक होते हुए पुनः नगर निगम तिराहा पर समाप्त हुई। दौड़ के समापन पर एक संक्षिप्त जुम्बा सेशन फिर आयोजित किया गया जिससे पुनः वातावरण में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन तनवे एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होंने इस नगर गौरव दिवस को खंडवा की अस्मिता, संस्कृति एवं विकास का उत्सव बताते हुए सभी को बधाई दी। दोपहर मे जिला प्रशासन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मार्गदर्शन में चित्रकला प्रतियोगिता हिंदुस्तान अभिकरण की ओर से आयोजित की गई। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने खंडवा के गौरव विषय पर दादाजी धुनी वाले, माखन दादा,किशोर दा, घंटाघर और अन्य चित्रों के माध्यम से अपनी कला का जादू बिखेरा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आगामी दो दिनों के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की।कार्यक्रम के अंत में नगर निगम अध्यक्ष माननीय श्री अनिल विश्वकर्मा द्वारा मंच से समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं निगम कर्मियों को इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि यह गौरव दिवस खंडवा नगर की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का परिचायक है। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, माननीय विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, कलेक्टर वृषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, सोमनाथ काले, अनिल वर्मा, अशिष चटकेले, सेवादास पटेल,हरीश कोटवाले प्रवक्ता सुनील जैन, राजेश तिवारी, दिनेश पालीवाल, ओमप्रकाश सिलावट, महेंद्र यादव, कन्हैया वर्मा, धर्मेंद्र पालीवाल, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोडा,निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी जुकतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, एसडीएम बजरंग बहादुर, उपयुक्त सचिन सिटोले, सुनील बंसल, रणवीर चावला, नारायण बाहेती, आलोक सेठी, ओम अग्रवाल, आशा उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हालाँकि आज के आयोजन में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं, किंतु खंडवा नगर गौरव दिवस महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, योजना एवं तैयारियाँ उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देशों के अनुसार की गईं।












