ताज़ा ख़बरें

श्री दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण के लिए बी एस पटेल परिवार द्वारा ₹11लाख रुपए प्रदान किए गए।

जयेश एवं जतिन पटेल ने 11 लाख रुपए का चेक पटेल सेवा समिति के संरक्षक संजय जोशी को सोंपा।

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,✍️

श्री दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण के लिए बी एस पटेल परिवार द्वारा ₹11लाख रुपए प्रदान किए गए।

जयेश एवं जतिन पटेल ने 11 लाख रुपए का चेक पटेल सेवा समिति के संरक्षक संजय जोशी को सोंपा।

खंडवा।। दादाजी की इच्छा एवं उनके आशीर्वाद से दादाजी धाम पर संगमरमर का करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है मंदिर निर्माण को लेकर दान राशि भी प्राप्त होने लगी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लगभग मंदिर निर्माण में 80 करोड रुपए की लागत आएगी। दादाजी धाम पर बनने वाला संगमरमर का यह मंदिर पांचवा धाम कहलाएगा। शनिवार को श्री दादाजी दरबार पटेल सेवा समिति के संरक्षक भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी जी दादाजी धाम दर्शन करने हेतु खंडवा पहुंचे और उन्होंने दादाजी के दर्शन किए। इस अवसर पर बी एस पटेल परिवार की ओर से जयेश भाई पटेल और जतिन भाई पटेल ने दादाजी धाम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का चेक पटेल सेवा समिति के संरक्षक संजय जोशी एवं अध्यक्ष मदन भाउ ठाकरे को प्रदान किया। इस अवसर पर पटेल समिति द्वारा पटेल परिवार का स्वागत अभिनंदन किया। जिस प्रकार लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान रामलाल का भव्य मंदिर का निर्माण भगवान श्री राम के आशीर्वाद से पूर्ण हुआ। उसी के अनुरूप दादाजी धाम पर भी भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन भी दादाजी की इच्छा एवं आशीर्वाद से साधु संतो मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कन्याओं द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर सर्वे कार्य चल रहा है 15 अगस्त के बाद टेंडर प्रक्रिया होने के पश्चात मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। मंदिर निर्माण की घोषणा के साथ ही दादाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सवा करोड़, पटेल सेवा समिति की ओर से एक करोड़, छोटे सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण समिति में जमा हो चुके हैं, और दानदाताओं द्वारा ऑनलाइन बैंकों के माध्यम से धनराशि जमा लगातार हो रही है। समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी पटेल परिवार द्वारा 11 लाख रुपए की राशि प्रदान करते समय संजय जोशी, मदन भाउ ठाकरे, उज्जवल सिंह चौहान पांढुरना, विधायक नारायण पटेल, आशीष चटकेले सुनील जैन, महेश शर्मा के साथ दानदाता जतिन पटेल जयेश पटेल भी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!