ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा हरियाली महोत्सव 2025 के अवसर पर पुलिस लाइन मे किया गया बृहद पौधारोपण

हरियाली महोत्सव पर खंडवा पुलिस का 1000 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

खंडवा पुलिस द्वारा हरियाली महोत्सव 2025 के अवसर पर पुलिस लाइन मे किया गया बृहद पौधारोपण
हरियाली महोत्सव पर खंडवा पुलिस का 1000 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
खंडवा, 03 जुलाई 2025
मध्यप्रदेश शासन द्वारा हरियाली महोत्सव 2025 मनाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार जिला खंडवा मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु दिनांक 03.07.25 को पुलिस लाइन खंडवा मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे रक्षित निरीक्षक खंडवा श्री अरविन्द दाँगी द्वारा अपनी टीम के साथ बृहद पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, जिला विशेष शाखा निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक धीरेश धारवाल, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोत, प्रभारी रेडियो निरीक्षक अमित सस्त्या, सूबेदार धरम सिंह जामोद व सूबेदार ज्योति सूर्यवंशी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक एक पौधारोपण किये। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश रक्षित निरीक्षक को दिए गए।
जिले मे पुलिस लाइन के अलावा थाना मूँदी, थाना पिपलोद, थाना धनगाँव, थाना जावर, थाना छैगाँवमाखन चौकी बोरगाँव थाना पंधाना, थाना यातायात, जिला विशेष शाखा सहित अन्य थाना/चौकी परिसर मे हरियाली महोत्सव 2025 के अवसर पर पौधारोपण किया गया।
हरियाली महोत्सव 2025 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा संदेश दिया गया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कम से कम एक एक पौधारोपण स्वयं करे तथा परिवार के सदस्यों से भी पौधारोपण करवाये। साथ ही आम जनों से भी पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी, समस्त थाना क्षेत्र, पुलिस परिवार के परिवार जन द्वारा पौधारोपण अभियान में उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर वृक्ष के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!