उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

राजकुमार बने खतौली के नए एसडीएम, मोनालिसा जौहरी को बुढ़ाना की कमान सौंपा गया

मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक फेरबदल: राजकुमार बने खतौली के नए एसडीएम, मोनालिसा जौहरी को बुढ़ाना की कमान सौंपा गया

  1. मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए राजकुमार को खतौली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, मोनालिसा जौहरी को बुढ़ाना की कमान सौंपी गई है। यह प्रशासनिक बदलाव क्षेत्रीय जरूरतों और बेहतर सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया हैनई तैनाती के बाद दोनों अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने इलाकों में जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि राजकुमार और मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में संबंधित तहसीलों में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य जनपद के प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाना है ताकि जनता को बेहतर सेवा मिल सके और क्षेत्रीय विकास योजनाएं समय से लागू हों। दोनों अधिकारियों को जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक सुधारों में तेजी लाने को भी कहा गया है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!