शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के रामनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घायल युवक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकती हैं।
2,502 Less than a minute













