
*आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार… खजराना थाने में दर्ज हुआ केस*
इन्दौर। नाम बदलकर तलाकशुदा से जान पहचान बढ़ाने और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है।
खजराना थाने में एक तलाकशुदा महिला ने शाहनवाज पटेल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि 2016 में शाहनवाज से उसकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान उसने अपना नाम श्याम पटेल बताया था। जान पहचान होने के बाद शाहनवाज महिला के घर आने लगा। वह महिला को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने लगा। इसके बाद महिला को उसकी हकीकत पता चली कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। शाहनवाज से महिला को बेटी हुई। बाद में शाहनवाज महिला को मुस्लिम धर्म अपनाने और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने महिला की पूजा-पाठ कराना भी बंद कर दी, साथ ही महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।