
अखिल भारतीय महिला मंडल के चुनाव संपन्न
अध्यक्ष नूतन लुहाड़िया सचिव सुनीता पाटनी चुनी गई

खंडवा /धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने हेतु अखिल भारतीय महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए ।समाज के प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि कई वर्षों से अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन ,अनुष्ठान , विधान के साथ ही सामाजिक सेवा के कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष महिला मंडल के चुनाव आयोजित होते हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्रीमती नूतन लुहाड़िया, सचिव श्रीमती सुनीता पाटनी एवं श्रीमती रेखा छाबड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला मंडल में कार्यकारिणी भी बनाई गई ।समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र भटयांण,सचिव सुनील जैन ,नितिन जैन कर सलाहकार,विजय सेठी,अविनाश जैन,कैलाश पहाड़िया,सुमित सेठी,पंकज छाबड़ा,सुलभ सेठी,तरुण गंगवाल सहित समाजजनों ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की












