अन्य खबरे

पीलीभीत में अवैध खनन जारी:दो जेसीबी से खनन, पुलिस चौकी के सामने से गुजरते वाहन

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठा रहे हैं। दमगड़ी गांव में दो जेसीबी मशीनों और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ अवैध खनन किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने जिला और तहसील मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने लेखपाल को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद भी लेखपाल नहीं पहुंचे और खनन कार्य जारी रहा।नियमानुसार खेत से मिट्टी निकालने के लिए भू एवं खनिज विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया तहसील स्तर के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। जब अवैध खनन की सूचना जिला मुख्यालय पहुंचती है, तो तहसील स्तर के अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर देते हैं।

एसडीएम महिपाल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच टीम भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि अवैध खनन के वाहन पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!