एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
पुलिस चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर मे चोरी की 03 पानी की मोटर जप्त दो आरोपी गिरफ्तार
खंडवा, 23 मई 2025 दिनांक 20-21.05.2025 की दरमियानी रात को ग्राम रिछफल व जुनापानी के कृषक मुकेश पटेल व महेश धोपे के खेतो की अजनाल नदी के पानी में रखी 03 पनडुब्बी मोटर कीमती 60,000 रू.को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया था। उक्त आशय की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर में अपराध क्रं. 129/25 व 132/25 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना पर श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक खंडवा के मार्गदर्शन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में तथा एसडीओपी पुनासा श्री रविन्द बोयट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक को आरोपी वीजेश पिता रूपसिह उम्र 23 साल नि. गाम खारी थाना सतवास जिला देवास को गिरफ्तार कर उससे एक पनडुब्बी पानी की मोटर कीमती 15,000 रू. व घटना में प्रयुक्त मो.सा. बिना नं. की टीवीएस रायडर तथा आरोपी गंगाराम पिता रामअवतार कोरकु उम्र 23 साल व सुनिल पिता जसमत कोरकु उम्र 22 साल नि. गाम खारी थाना सतवास जिला देवास गिरप्तार कर 02 पनडुब्बी पानी की मोटर कीमती 45000/-रुपये व घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. होन्डा साइन को जप्त किया गया है।
2,535 1 minute read








