ताज़ा ख़बरें

लायन अणिमा उबेजा लायन्स झोन चेयरपर्सन मनोनीत

खास खबर

लायन अणिमा उबेजा लायन्स झोन चेयरपर्सन मनोनीत
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा की वर्तमान सत्र की अध्यक्ष लायन अणिमा उबेजा को लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 रीजन 11 झोन 3 का झोन चेयरपर्सन मनोनीत किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि यह महत्वपूर्ण दायित्व 2025- 26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल व टीम द्वारा लायन्स वर्ष 2025-26 के लिये दिया गया।यह महत्वपूर्ण दायित्व लायन अणिमा उबेजा द्वारा अध्यक्षीय कार्यकाल में किये जा रहे प्रशासनिक व सेवा कार्यो के सफल सम्पादन के साथ ही अपने नेतृत्वगुणो के आधार पर दिया गया।अणिमा उबेजा खण्डवा शहर की प्रथम महिला महापौर रही।इनकी तीन पीढ़ियों का लायनवाद में महत्वपूर्ण योगदान रहा ससुर प्रीतमसिंह उबेजा लायन सदस्य रहे। वर्तमान में स्वयं एमजेएफ है। पति लायन गुरमीतसिंह उबेजा पूर्व अध्यक्ष,एमजेएफ के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन है।पुत्र दीप उबेजा व बहु शीतल उबेजा भी सक्रिय लायन सदस्य है।अणिमा उबेजा को राष्ट्रीय महिला आयोग से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। उबेजा जी का झोन चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से प्रारम्भ होगा। आप लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद,लायन्स क्लब मूँदी, लायन्स क्लब भीकनगांव ,लियो क्लब खण्डवा का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।आपके इस मनोनयन पर सचिव घनश्याम वाधवा,कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी,उपाध्यक्ष अशोक नवानी,आशा उपाध्याय,मधुबाला शेलार,वर्तमान झोन व आगामी सत्र के रीजन चेयरमेन राजीव मालवीय डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नारायण बाहेती, गुरमीतसिंह उबेजा, राजीव शर्मा,गांधी प्रसाद गदले, समाजसेवी सुनील जैन,अखिलेश गुप्ता,बी पी तिरोले, अरुण भट्ट सहित लायन व लियो सदस्यों ने बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!