09 मई को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की तिथि में संशोधन किया गया है। खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक आगामी 09 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। पूर्व में यह बैठक 02 मई को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई थी। इस बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में जिले के सभी विधायक, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में मजरे टोले विद्युतीकरण की कार्ययोजना एवं केन्द्र शासन द्वारा वित्त पोषित आरआरआरडीएस योजना की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना शीर्ष 6084 अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा (अप्रारंभ कार्य), प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा एवं वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर, जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत अप्रारंभ कार्य किन्तु कार्य के विरूध्द राशि आहरण की समीक्षा, आयुष्मान योजना के तहत स्वीकृत राशि की समीक्षा, जिले में में ट्यूबवेल/हैंडपंप खनन के लक्ष्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही 28 फरवरी 2025 की दिशा में समीक्षा से शेष रहे बिन्दु पीएमश्री स्कूल एवं सीएम राईज स्कूल निर्माण एवं संचालन की समीक्षा, जिले में स्वीकृत एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा, सम्पूर्णता अभियान, धरती आबा योजना की समीक्षा आकांक्षी जिला/ब्लॉक की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा