उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में 5मजदूरों कि मौत, तीन की हालत गंभीर

बहराइच जिले के दरगाह इलाके में स्थित एक राइस मिल का ड्रायर फटने से आग लग गई। बताया जाता है कि धुआं अधिक फैल जाने के कारण दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि तीन मजदूर घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में कन्नौज, बिहार और श्रावस्ती जिले के मजदूर शामिल हैं। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एम. एम. त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में पांच लोग मृत अवस्था में लाये गये। जबकि तीन का इलाज जारी है।

इन मजदूरों की हुई मौत, मृतकों में कन्नौज बिहार और श्रावस्ती के लोग शामिल

सीएमएस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार (26), बबलू प्रजापति (28) और गफ्फार (22) के रूप में हुई है। ये तीनों कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक मृतक जहूर (60) श्रावस्ती और दूसरा बिट्टू शाह (30) मधेपुरा, बिहार का रहने वाला बताया गया है। सीएमएस के अनुसार, घायलों की पहचान सुरेंद्र (40) बहराइच, देवी प्रसाद (25) श्रावस्ती और सुखदेव (30) तरनतारन, पंजाब निवासी के रूप में हुई है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा “राजगढ़िया राइस मिल में आज सुबह मजदूर काम कर रहे थे। धान की नमी को सुखाने के लिए मशीन चल रही थी। उसके कारण जो धुआं निकला उससे पांच मजदूरों की मृत्यु हो गयी।

बहराइच डिस्टिक रिपोर्टर राज सिंह

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!