ताज़ा ख़बरें

पहलगाम हिंसा में मृतकों को श्रद्धांजलि हेतु नवकार मंत्र का जाप,

खंडवा में श्वेतांबर जैन समाज द्वारा मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम हिंसा में मृतकों को श्रद्धांजलि हेतु नवकार मंत्र का जाप,

खंडवा में श्वेतांबर जैन समाज द्वारा मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

खंडवा। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसा ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए खंडवा श्वेतांबर जैन समाज द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय जैन स्थानक महावीर भवन में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देते हुए समाज के गौरव जैन ने बताया की श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुई, जो पूरे एक घंटे तक शांत और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। मंत्र जाप के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।मंत्रोच्चार के बाद उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भावुक और गम्भीर था। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया उपस्थित जनों ने मिलकर देश में अहिंसा, शांति और सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य मेघराज जैन, मनसुख भंडारी, सौभाग्य सांड, विजय मेहता, संदीप मेहता, पीयूष जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया लिया, जिससे यह आयोजन समाज की एकता और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया। समाज के वरिष्ठजनों ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाएँ न केवल मानवता को चोट पहुँचाती हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का माहौल भी बनाती हैं। ऐसे समय में देशवासियों का दायित्व है कि वे एकजुट होकर शांति और प्रेम का संदेश फैलाएँ। श्रद्धांजलि सभा का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना प्रकट करते हुए और देश में स्थायी शांति की कामना के साथ किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!