
सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा का भगवान की लीलाओ एवं चरित्र वर्णन करते हुए महाभंडारे के साथ हुआ समापन,
कथा में बॉलीवुड गायक संगीतकार योगेन्द्र वाघे मुंबई से हुए सम्मिलित, सात दिनों तक दी अपने भजनों की प्रस्तुति,
महापौर ने भी कथा में पहुंचकर पंडित जी का स्वागत सम्मान कर कथा का श्रवण किया,
खंडवा।। दादाजी की नगरी खंडवा के शांति नगर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोज़न हुआ , यजमान राजेंद्र वाघे अनीता वाघे द्वारा प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा पारंपरिक रूप से ढोल बैंड बाजे के साथ मुख्य मार्ग से निकाली गयी जिसमें हज़ारो श्रद्धालु सम्मिलित हुए, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की इस भक्तिमय कथा में प्रथम दिवस राजा परीक्षित की कहानी का वर्णन भोपाल से पधारे पंडित देव शांडिल्य ने अपने मुखारविंद से करते हुए भगवान की विभिन्न लीलाओ का वर्णन करते हुए भक्त और भगवान एकाकार का सरल मार्ग बताया, द्वितीय दिवस श्री विष्णु जी के अवतारों का वर्णन किया गया,
तृतीय दिवस गायक संगीतकार योगेन्द्र वाघे के भजनों की प्रस्तुति के साथ पंडित देव जी के द्वारा शिव पार्वती विवाह को दर्शाया गया जिसमें हज़ारो श्रद्धालुओं ने कथा और संगीत का रसपान किया। महापौर अमृता यादव ने कथा स्थल पर पहुँच कर कथावाचक देव जी का शाल श्रीफल से स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर यजमान राजेंद्र वाघे, योगेन्द्र वाघे, अनीता वाघे के साथ भागवत कथा का श्रवण किया। श्रोताओं ने कथा का अनानंद लिया चतुर्थ दिवस श्री राम चरित्र वर्णन एवं कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया , पंडाल को जन्मोत्सव के लिए सजाया गया , एवं श्री कृष्ण जी को वासुदेव को ले जाते हुए नंद बाबा एवं यशोदा माता को सौपते हुए झाकी के माध्यम से मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया, श्री कृष्ण भजनों पर पंडित ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया एवं श्री कृष्ण जी की बाल लीलालाओ के साथ सभी प्रकार के व्यजन भक्तों को प्रदान किए गए जिसमें हज़ारो संख्या में भक्त उपस्थित रहे,पंचम दिवस श्री कृष्ण बाल लीला वर्णन एवं गोवर्धन पूजन एवं परिक्रमा की गयी एवं रास लीला दिखायी गई, छटवे दिवस रुखमणी विवाह दर्शाया गया भगवान का पूजन कर श्रद्धालुओं को रुखमणी विवाह का चित्रण प्रस्तुत किया गया।सातवे दिन , पंडित जी के मुख़ारविंद से सुदामा चरित्र वर्णन के साथ भागवत जी की महाआरती के साथ कथा का समापन हुआ, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि तत्पश्चात महाप्रसादी भंडारे का आयोजन राजेंद्र वाघे अनीता वाघे द्वारा किया गया, कथा के सातो दिन योगेन्द्र वाघे ने कर्णप्रिय भजनो की प्रस्तुति दी जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा समापन अवसर पर
कथा यजमान राजेंद्र वाघे अनीता वाघे एवं गायक योगेन्द्र वाघे ने कथा वाचक देव जी शांडिल्य का स्वागत सम्मान कर उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। भागवत कथा में प्रतिदिन हज़ारो श्रद्धालु उपस्थित रहे।












