*कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई: छह बसों पर कार्रवाई, चार जप्त, दो पर 45 हजार जुर्माना*
🎯त्रिलोक न्यूज़ चैनल
इंदौर
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर अनियंत्रित रूप से खड़ी छह बसों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इनमें से चार बसों को जप्त किया गया, जबकि दो बसों पर कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह चेकिंग अभियान पिपलिहाना, रिंग रोड और तीन इमली चौराहा क्षेत्र में चलाया गया। लोक परिवहन, स्कूल बसों सहित अन्य वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी तथा कर प्रमाण पत्र की जांच की गई। इसके साथ ही ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली तथा परमिट की शर्तों के उल्लंघन जैसे मामलों की भी छानबीन की गई।
जिन बसों में दस्तावेजों की कमी, क्षमता से अधिक सवारी, और अनियंत्रित खड़े रहने की शिकायतें मिलीं, उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









