खरगोन में विधायक श्री पाटीदार करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ
📝 खरगोन- 30 मार्च को प्रातः 09 में खरगोन नगरीय क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास कुंदा नदी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार की उपस्थिति में किया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निंगवाल ने बताया कि इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।