ताज़ा ख़बरें

झण्डा दिवस टिकट के नाम पर उप पंजीयक दफ्तर में थम नही रहा अवैध वसूली सिलसिला

अभिषेक सिंह चौहान त्रिलोक न्यूज

 उप पंजीयक पर संरक्षण देने का आरोप

त्रिलोक न्यूज

सिंगरौली 17 मार्च। उप पंजीयक दफ्तर सिंगरौली बैढ़न में सशस्त्र सेनानी झण्डा दिवस टिकट के नाम पर क्रेता बिक्रेताओं से बेजा वसूली धड़ल्ले के साथ की जा रही है। आरोप है कि यह सब उप पंजीयक के संरक्षण में हो रहा है। फिर भी चर्चित शाहिल नामक व्यक्ति पर पंजीयक से लेकर कलेक्टे्रट के जिलाधिकारी जॉच कर कार्रवाही करने का साहस नही जुटा पा रहे हंै।

गौरतलब है कि उप पंजीयक दफ्तर बैढ़न सिंगरौली पिछले 5 सालो से तरह-तरह की भूमियों के क्रय-विक्रय को लेकर चर्चाओं में हैं। मौजूदा उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार के खिलाफ एक नही अनेको गंभीर आरोप है इसकी शिकायते भी महानिरीक्षक मुद्रांक भोपाल तक की गई है। यहा तक कि भूमियों के क्रय-विक्रय में स्टांप की चोरी एवं न्यायालय के आदेश के अव्हेलना उप पंजीयक के लिए आम बात हो चुकी है। इधर उप पंजीयक दफ्तर में सशस्त्र सेनानी झण्डा दिवस टिकट के नाम पर कई क्रेता एवं विक्रेताओ से 100 से लेकर 500 रूपये तक की वसूली की जा रही हैं। यह वसूली उप पंजीयक दफ्तर में कार्यालयीन समय में बराबर मौजूद रहने वाला एक सख्स शाहिल का नाम लिया जा रहा है। शाहिल नामक व्यक्ति का रिस्ता उप पंजीयक के बीच का क्या है। यह तो वही दोनो बतायेंगे। लेकिन आरोप लग रहा है कि यह उक्त दफ्तर में बेजा वसूली धड़ल्ले के साथ जारी है और वही पर मौजूद बहु चर्चित उप पंजीयक की आखे वसूली के दौरान ओझल हो जाती है। फिलहाल सूत्र बताते है कि यदि कथित शाहिल नामक व्यक्ति के एकांउट एवं फोन वा गूगल-पे के भुगतान की जॉच करा दी जायें तो कई चौकाने वाले मामले आ सकते है। यह सब कुछ कलेक्टे्रट भवन परिसर में हो रहा हैं। इसके बावजूद जिलाधिकारी अंजान बने हुए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!