उत्तर प्रदेशबहराइच

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया बृजेश पाठक

बहराइच । आज प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को कैसरगंज में आयोजित सक्रिय कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान किया। विधानसभा कैंसरगंज मे स्थित लान में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व बिधानसभा संयोजक गौरव वर्मा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 

 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र के लिए काम करती है। इसके उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा जी हैं। उन्होंने पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है। इतने साल का भाजपा का कार्यकाल बितने के बाद भी आज तक सरकार मे भ्रस्टाचार नहीं हुआ है।जनपद बहराइच में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों के “सम्मान समारोह” कार्यक्रम को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को सशक्त व्यापक एवं विभिन्न चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने वाले भाजपा के कर्मठ सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करते हुए। इस अवसर पर मा० पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी, मा० सदस्य विधान परिषद डॉ० प्रज्ञा त्रिपाठी जी, मा० विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुबेग वर्मा जी, जिला महामंत्री श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी, जिला मंत्री श्री संजय राव जी, विधानसभा प्रभारी श्री गौरव वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख श्री बीपेंद्र वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख श्री रणबीर सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख श्री अभिषेक वर्मा जी, मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक शुक्ला जी, मण्डल अध्यक्ष श्री मनोज पांडेय जी, मण्डल अध्यक्ष श्री शिवानंद सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष श्री पवन कुमार वर्मा जी, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल जी, श्री सीताराम पांडेय जी, श्री पुरोहित अवस्थी जी आदि लोग मौजूद रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!