ताज़ा ख़बरें

श्री तिलभांडेश्वर महादेव जी की शाही सवारी पालकी से शोभा यात्रा निकाली गई..

खास खबर..

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

श्री तिलभांडेश्वर महादेव जी की शाही सवारी पालकी से शोभा यात्रा निकाली गई..

खण्डवा:-श्री महाशिवरात्रि महोत्सव वंश परंपरा अनुसार एक दिवसीय 194 वां श्री महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार को मनाया गया।इस अवसर पर एक दिन पूर्व मंगलवार के दिन श्री तिलभांडेश्वर महादेवजी एवं माता पार्वती जी के विवाह की हल्दी,मेहंदी रस्म का कार्यक्रम एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन निज निवास हरीगंज खण्डवा पर सम्पन्न हुआ।इसके पश्चात बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सांयकाल श्री तिलभांडेश्वर महादेव जी की शाही सवारी पालकी से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त व मातृशक्तियाँ उपस्थित रही बाजे गाजे के साथ मातृशक्तियो ने नृत्य करते हुए सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी साथ ही बालिकाएँ भगवान शिव व मां पार्वती के वेश में नृत्य करती नजर आयी।इसके पश्चात रात्रि 12 बजे से 1 बजे तक विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधि विधान से शाही श्रृंगार,महाआरती की जायेगी रात्रि 1 बजे प्रसादी वितरण श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!