ताज़ा ख़बरें

🎯महिदपुर रोड स्थित ग्राम सिंहदेवाला में शनिवार को पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया,

🎯 त्रिलोक न्यूज उज्जैन ब्यूरो चीफ

 

🎯शनिवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद शंभू सिंह ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद, शंभू सिंह ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

🎯महिदपुर तहसील के गांव सिंहदेवाला निवासी शंभू सिंह राजपूत (40) का अपनी पत्नी सामू बाई (35) के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया, जिससे गुस्से में आकर शंभू सिंह ने सामू बाई के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में सामू बाई गंभीर रूप से घायल हो गई,,,,,,

 

🎯सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे महिदपुर रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,,,,,

 

🎯पति ने किया सुसाइड,,,,,,

 

पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने शंभू सिंह की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उसने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को महिदपुर शासकीय अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

🎯इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती के दो बच्चे, अंकित (15) और युवराज (11) हैं,,,,,

 

🎯शराब का आदी था पति, पत्नी के चरित्र पर शक करता थ,,,,,,,

मामले में ग्रामीण एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि शंभू सिंह शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होते ।।।।।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!