
देघाट और भतरौंजखान में पकड़ी गयी गांजे की सबसे बड़ी खेप, 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद, दो गिरफ्तार।
एसओजी व देघाट टीम ने पिकअप और बलेनो कार से 116 किलो गांजा और भतरौजखान पुलिस ने अल्टो कार से 24 किलो गांजा किया बरामद 03 तस्कर गिरफ्तार
थाना देघाट व भतरौजखान ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद
पिछले दिनों में अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त रुख का दिख रहा हैं। विगत 10 दिनों में 11 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है साथ ही 232 किलो गांजा भी बरामद किया गया है।
वही आज तड़के देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 11.02.2025 केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गाँव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK01-CA-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 06 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 02 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों वाहनों को सीज किया गया है
अभियुक्तगणों ने बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी कार इग्निस से रेकी कर रहे थे, आपकी गाड़ी आती देख भाग गये। उक्त गांजे को हम सीम गांव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तगणों के नाम व पता-
1- सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर ,कमान थाना देघाट जनपद अल्मोडा उम्र
2- खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जनपद अल्मोडा
बरामदगी- अभियुक्तगणों से कुल 116.358 कि0ग्राम गांजा बरामद होना।
कीमत- 2,908,950 रुपये (उनतीस लाख आठ हजार नौ सौ पचास रुपये)
थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा, थाना देघाट
2-हे0कानि0 श्री अमित कुमार, थाना देघाट
3-हे0कानि0 श्री करुण मिश्रा, थाना देघाट
4-हे0कानि0 श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 श्री परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा
6-कानि0 चालक श्री नीरज सिंह बिष्ट, थाना देघाट










