ताज़ा ख़बरें

रुझानों के बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न

 

 

🎯 त्रिलोक न्यूज उज्जैन

🎯 दिल्ली चुनाव अपडेट

 

 

🎯दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है।

 

🎯रुझानों के दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे,,,

 

🎯रुझानों में AAP संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 1170 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं,,,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!