ताज़ा ख़बरें

प्रियवल्लभ महिला मंडल द्वारा षष्ठतिला एकादशी पर भजन-कीर्तन एवं हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम हुआ आयोजित,

खास खबर

प्रियवल्लभ महिला मंडल द्वारा षष्ठतिला एकादशी पर भजन-कीर्तन एवं हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम हुआ आयोजित,

खंडवा। प्रियवल्लभ महिला मंडल ने षष्ठतिला एकादशी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन एवं हल्दी-कुमकुम का विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व मिलन एवं मिठास का पर्व है, उत्साह और उमंग के साथ महिलाएं इस पर्व को मनाती है, एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर तिल के लड्डू खिलाते हुए आपस में सुहाग एवं गृह उपयोगी वस्तुएं आदान-प्रदान करती है, प्रियवल्लभ महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे वैशाली रघुवंशी, नीता माली, शांति माली, राजदेवी माली, सविता ठाकुर, रेवती सोनी, उर्मिला माली, आशा माली, रेखा तिवारी, ममता मंडलोई, उर्मिला यादव, मीना माली, अनिता माली और रूक्मणी रघुवंशी सहित अन्य सदस्य शामिल हुईं, इस आयोजन में भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ और हल्दी-कुमकुम के कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मंडल के इस आयोजन ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!