ताज़ा ख़बरें

गुना – कलेक्‍टर ने रेडक्रॉस के माध्‍यम से जिला चिकित्‍सालय को प्रदान की एम्‍बुलेंस सेवा

गुना - कलेक्‍टर ने रेडक्रॉस के माध्‍यम से जिला चिकित्‍सालय को प्रदान की एम्‍बुलेंस सेवा

रिपोर्टर रामपाल यादव गुना
गुना कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी गुना के माध्‍यम से इमरजेंसी सेवाओं के लिये एक एम्‍बूलेंस जिला चिकित्‍सालय को प्रदान की गयी। यह इको-एम्‍बूलेंस जिला चिकित्‍सालय के इमरजेंसी सेवाओं के लिये उपयोग की जायेगी। आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने कलेक्‍ट्रेट गुना से एम्‍बुलेंस को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन सह सचिव डॉ. वीरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी, तहसीलदार गुना जी.एस. बैरवा, आरओएम जिला चिकित्‍सालय डॉ. आनंद शर्मा सहित जिला चिकित्‍सालय का स्‍टाफ उपस्थित रहा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!