ताज़ा ख़बरें

श्री मोहनधाम मंदिर का वार्षिक महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चालीसगांव में


चालीसगांव-
(नारायण जेठवाणी द्वारा)
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक श्री मोहनधाम मंदिर का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
उत्सव की शुरुआत 11जनवरी शनिवार के दिन सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकालकर होगी। सुबह 9 बजे झंडा वंदन व गुरु श्री सिध्दांत सागर के पाठ साहब का आरम्भ होगा। दोपहर को भगवान झूलेलाल साहब के बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर कालोनी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 9 बजे से संतों का सत्संग होगा,जिसमें श्री साईं मेहेरदास( इंदौर),दीपक भैय्या,श्री विजय मोहन शास्त्री( चितौड़),श्री दीपकृष्ण(वृन्दावन ) व चालीसगांव का जय माता दी जागरण ग्रुप अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।
12 जनवरी रविवार के दिन सुबह 9 बजे हवन होगा। तत्पश्चात सुबह 10 बजे सेवा मंडल में सामुहिक जण्या का कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे श्री मधुसूदन बापू के शिष्य गोवर्धनदास ( उल्हासनगर) अपना सत्संग का कार्यक्रम पेश करेंगे। रात 9 बजे से कटनी की बालक मंडली अपना रंग बिखेरेंगी।
13 जनवरी 2025 सोमवार के दिन गुरु श्री सिध्दांत सागर के पाठ साहब की समाप्ति पर भोग साहब सुबह 10 बजे होगा। दोपहर 2 बजे से आम भंडारे की शुरुआत होगी।
इस दिन सभी सिन्धी भाइयों के प्रतिष्ठान दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। रात को 9 बजे से सत्संग एवं कटनी की बालक मंडली अपना कार्यक्रम पेश करेगी।
उक्त कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आव्हान श्री मोहनधाम मंदिर के महंत स्वामी गुरुचरणदास उदासी , गुरु शरणदास (गोपालदास) उदासी व पूज्य सिन्धी जनरल पंचायत व पूज्य मीरपुर पंचायत तथा समाज के आयोजक व सेवाधारियों ने किया हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!