ताज़ा ख़बरें

पर्यावरण प्रेमी रितेश गोयल के प्रयासों से कुंडलेश्वर वार्ड से हुआ बिना नुकसान के वृक्ष स्थानांतरण,

बालाजी ग्रुप के प्रयासों से पेड़ों की रक्षा के लिए अब तक 30 पेड़ों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया,

पर्यावरण प्रेमी रितेश गोयल के प्रयासों से कुंडलेश्वर वार्ड से हुआ बिना नुकसान के वृक्ष स्थानांतरण,

बालाजी ग्रुप के प्रयासों से पेड़ों की रक्षा के लिए अब तक 30 पेड़ों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया,

खंडवा ।। हमारे खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और अपनी प्रतिभा और ज्ञान के चलते बड़े से बड़े कार्य जो असंभव है वह भी संभव हो रहे हैं, पर्यावरण संरक्षण को लेकर खंडवा में नई जागृति का शुभारंभ होने लगा है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप एवं नगर पालिका निगम के संयुक्त सहयोग से शहर के भवानी माता रोड स्थित कुंडलेश्वर वार्ड के अमितेश जायसवाल के निजी प्लॉट से करीब 70 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को नागचुन तालाब क्षेत्र में शिफ्ट किया गया, बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि वर्तमान युग में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागृति लाया जाना अति आवश्यक हो गया है, और कॉलोनाइजर के द्वारा तो यह किया जाना नितांत आवश्यक है, इसीलिए बालाजी ग्रुप हमेशा अपने प्रयासों में इस कार्य हेतु आगे रहता है। शहर के कुंडलेश्वर वार्ड के अमितेश जायसवाल के प्लॉट में पीपल का प्राचीन वृक्ष लगा था , चूंकि प्लॉट में नया मकान बनाया जाना है इसलिए पेड़ को काटने की समस्या आन पड़ी, अमितेश जायसवाल ने नगर निगम को इस हेतु बताया। तब नगर निगम और बालाजी ग्रुप के संयुक्त सहयोग से इस पेड़ पर तीन माह तक ट्रीटमेंट किया गया। बालाजी ग्रुप के इंजीनियर डेविड बाउजी ने सतत इस कार्य हेतु तकनीकी मार्गदर्शन और निरीक्षण किया।इस पेड़ को शिफ्ट करने के लिए एक जेसीबी, दो बड़ी क्रेन फराना , एक ट्रोल की आवश्यकता पड़ी, पेड़ को उखाड़ने के बाद नागचुन में शिफ्ट कर दिया गया।बता दे कि प्रदेश का यह पहला शहर खंडवा है जहां बालाजी ग्रुप एवं उनके संचालक रितेश गोयल एवं उनकी टीम द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ों को बचाने के लिए अब तक करीब 30 पेड़ो को स्थानांतरित किया जा चुका है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!