ताज़ा ख़बरें

68 वी एस. जी. एफ.आई.राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बहिन हर्षिता जाधव दिल्ली रवाना हुई..

खास खबर

68 वी एस. जी. एफ.आई.राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बहिन हर्षिता जाधव दिल्ली रवाना हुई..p

खण्डवा :-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय की बहिन हर्षिता जाधव 68वी एस. जी. एफ.आई.राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिये दिल्ली रवाना हुई।आपको बता दे कि यह राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता दिनाँक 8 से 15 दिसंबर तक सम्पन्न होगी जिसमें बहिन हर्षिता जाधव मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले से विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करने वाली है।इस अवसर पर विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल सहित पदाधिकारीगण व संस्था प्राचार्य शोभा तोमर,दिलीप सपकाले,जितेंद्र महाजन,राधेश्याम चौहान,खेल शिक्षक नर्मदा प्रसाद चौहान तथा विद्यालय परिवार ने बहिन को अग्रिम बधाई प्रेषित की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!