
*शहर में विकास कार्यों को गति देने हेतु महत्वपूर्ण भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न*
खण्डवा-खंडवा नगर निगम द्वारा, 3 दिसंबर 2024, को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।
*1. पवेलियन एवं नाला निर्माण कार्य*
गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम, किशोर कुमार गांगुली वार्ड 5 में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पवेलियन और नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
*कार्य की विशेषताएं:*
• अत्याधुनिक पवेलियन का निर्माण, जो खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त होगा।
• नाले का निर्माण, जो जल निकासी की समस्या का समाधान करेगा ।
इस परियोजना के पूर्ण होने से खेलप्रेमियों और स्थानीय नागरिकों को एक बेहतर सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
*2. झीलोद्यान वॉटरबॉडी रिनोवेशन कार्य (अमृत योजना)*
भैरो तालाब, वार्ड 30 में 1.88 करोड़ रुपये की लागत से झीलोद्यान वॉटरबॉडी रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्य की विशेषताएं:
• तालाब का सौंदर्यीकरण और जॉगिंग पाथवे का निर्माण।
• 300 पौधों का रोपण और बाउंड्री वॉल का निर्माण।
• इस परियोजना को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह परियोजना स्थानीय लोगों को एक सुंदर और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगी। तालाब क्षेत्र का सौंदर्यीकरण न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि शहर के पर्यावरण संतुलन में भी योगदान देगा।
*उपस्थित गणमान्य जन एवं अधिकारी*
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, जिला महामंत्री श्री मुन्ना भैया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री पाटू भैया, MIC सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, श्री विक्की भानवरे, श्री अनिल वर्मा, सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे, उपयंत्री श्री आदर्श, श्री भारत, श्री सर्वेश, श्री राकेश, श्री मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






