
एडिटर/संपादक तनीश गुप्ता✍️

खण्डवा-श्री नवचंडी देवी धाम खंडवा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा सप्ताह का समापन शुक्रवार को हुआ आपको बता दे कि यह कथा विगत शनिवार से आयोजित हो रही थी जो दोपहर 12:00 से 5:00 तक पंडित श्री भूपेंद्र जी पाराशर मालाधारी अखाड़ा श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से हो रही थी। आज कथा के समापन अवसर पर पंडित जी ने बताया कि भगवान का नाम कल्याण करने वाला है और इस नाम को हर समय जपते रहने को कहा है साथ ही उन्होंने कहा कि अपना जीवन परमात्मा की सेवा में लगा दो इसके पश्चात अपनी कथा में उन्होंने बैराग्य की परिभाषा से भी अवगत कराया जिसमें बताया गया कि जो परमात्मा को प्राप्त करने के लिये संसार को त्यागने में देर न करे वही बैराग्य है। सहनशीलता,धैर्य पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर श्री बालाजी कृपाकांक्षी, श्रीकृष्ण कुमार शिवशंकर मालवीय एवं स्नेहीजन सहित बड़ी संख्या में इस कथा को सुनने के लिये पुरूष व मातृशक्तियाँ मौजूद रही।









