राजोद – पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इन्द्रजीत बाकलवार एवं श्रीमान sdop सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में राजोद पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के खेत पर दबीश देकर खेत में लगी मक्का व अदरक की फसल के बीच बीच में उगाकर अवैध गांजे के कुल 160 नग हरे पौधें, कुल वजन 210 किलोग्राम एवं कीमती करीबन दस लाख रूपये के जप्त कर आरोपी छगन पिता भागीरथ वसुनिया जाति भील निवासी ग्राम गोन्दिखेडा ठाकुर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दिनांक 09.11.2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम गोंदीखेड़ा ठाकुर हनुमंत्या भेरूजी कच्चे रोड़ के नाले के पास छगन पिता भागीरथ वसुनिया जाति भील के खेत से गांजे के पौधे बरामद किए गए अपराध पंजीबद्ध किया गया
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत, उनि विक्रमसिंह देवड़ा, सउनि. पी.एस. डामोर, सउनि. रमेशचन्द्र भाभर, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 1010 रोहित नागर, आर. 298 मेहन्द्रसिंह वसुनिया, 712 रितेन्द्र राजावत, 1127 हीना खराड़ी, सैनिक 157 प्रकाश बैरागी का सराहनीय योगदान रहा है
पुरानी रंजिश में आधी रात दबंगों पर तोड़फोड़ और उत्पात का आरोप
2 weeks ago
शहीद स्मारक वट वृक्ष पर किया नमन
2 weeks ago
मुजरिया थाना क्षेत्र में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर
3 weeks ago
मानसून की दस्तक
4 weeks ago
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए इस भीषण हादसे में घायल हुए तीन सब्जी व्यापारियों*
4 weeks ago
17 जून से लापता सफाईकर्मी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका; पांच बच्चे हुए अनाथ
4 weeks ago
तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर .एक की मौत
4 weeks ago
जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया