ताज़ा ख़बरें

उतर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के गया आगमन पर वरीय पुलिस अधीक्षक एवम जिला पदाधिकारी गया के द्वारा इनका हार्दिक स्वागत किया गया।

आज दिनांक 31.10.2024 को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के गया आगमन पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया के द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले नजर आए। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उनकी अगवाई करते हुए उन्हें बोधगया मंदिर एवं विष्णुपद मंदिर के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराते हुए दोनों मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया

त्रिलोक न्यूज चैनल

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!