अन्य खबरे

दीपावली से पहले मिलावटी खोये और मिठाई की सप्लाई, 5 कुंतल खोया व 2 कुंतल मिठाई पुलिस ने पकड़ी.

दीपावली का समय नजदीक आते आते मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई भी जोर पकड़ने लगी है. अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को 5 कुंतल खोया व 2 कुंतल संदिग्ध मिठाई बरामद की है.

पुलिस चेकिंग के दौरान आज दिनांक 26/10/2024 की प्रातः SOG अल्मोड़ा व कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान 02 टैक्सी वाहनों से करीब 5 कुंतल खोया व 2 कुंतल मिठाई संदिग्ध बरामद की गई। जिसके पश्चात फूड इंस्पैक्टर नन्द किशोर व खाद्य विभाग की टीम को मौके पर पहुंची,पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध खोया और मिठाई को खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया और उनके द्वारा सैम्पलिंग कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालकों द्वारा खोया और मिठाई को बरेली से लाया जा रहा था ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!