क्षेत्र के चयनित विद्यालयों में एक जुलाई से शुरू हुई प्री प्रायमरी की कक्षायें
साईंखेड़ा ब्लॉक की 10 एवं चीचली ब्लॉक की 7 शालाओं में हुआ शुभारंभ
गाडरवारा। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अनुसार समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना सत्र 2024- 25 के अंतर्गत प्री प्रायमरी कक्षायें प्रारंभ किये जाने वाले विद्यालयों का परीक्षण व सत्यापन के उपरान्त जिले की 50 विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षायें प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके तहत बीते सोमवार से साईंखेड़ा ब्लॉक के 10 एवं चीचली ब्लॉक के 7 चयनित विद्यालयों में नर्सरी, केजी वन 1, केजी 2 कक्षाओं में 3- 5 वर्ष की आयु समूह के सभी बच्चों का नामांकन कर दैनिक कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों का आयोजन कराना शुरू हो गया है। विदित हो कि जिन विद्यालय परिसर में पूर्व से आँगनवाड़ी संचालित हैं उन विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षायें संचालित नहीं किया जाना है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए लगभग 4 घंटे की दैनिक गतिविधियों हेतु सुझावात्मक समय सारिणी जारी की जा चुकी है जिसके अंतर्गत गतिविधियां समय सारणी द्वारा संचालित की जाना है। उल्लेखनीय है कि प्री प्रायमरी कक्षाएं क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शा उ माध्यमिक शाला तेंदुखेड़ा गोटिटोरिया, बसुरिया, हाईस्कूल सीरेगांव, बड़ागांव, मालहनवाड़ा इकलोनी, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला चीचली एवं बाबईकला एवं साईंखेड़ा ब्लॉक में शा उ मा।शाला बम्होरी कला, आमगांव छोटा, नांदनेर,खुरसीपार, हाईस्कूल निवारी, भटेरा, झांझनखेड़ा, निमावर,शा माध्यमिक शाला चिरहकला एवं किसानी स्कूल गाडरवारा में प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिये गए थे
*उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव*
17 hours ago
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न
17 hours ago
कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया फ़ाग उत्सव,फाग गीतों पर महिलाओं ने झूमकर किया नृत्य
17 hours ago
आज जिला पोषण समिति के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं कुपोषित बच्चों के कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। उन्होने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये
17 hours ago
आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
17 hours ago
शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
17 hours ago
सिंगरौली की बड़ी खबर नवविवाहिता ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
17 hours ago
बस्तर के लेखक राहुल कुमार पांडेय की नई पुस्तक “रुकना सीखिए” प्रकाशित
17 hours ago
विधायक के अपने ही गांव ‘नानकार’ में विकास लापता: राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर ने खोला मोर्चा
17 hours ago
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन : निगम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित*