10 वर्षों से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों का डीएम ने किया ट्रांसफर बाबू और पेशकारों का कार्य क्षेत्र बदला
कानपुर नगर। तबादला नीति के तहत शासन स्तर पर डीएम कानपुर नगर राकेश सिंह ने पेशकारों से लेकर बाबुओं तक का ट्रांसफर कर दिया। इनमें से अधिकतर आठ से दस वर्ष तक अपनी सीट पर जमे हुए थे। सभी के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं।
डीएम ने इनके कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नर्वल तहसील में तैनात कैलाश वर्मा, राजस्व लिपिक को अब ए.डब्लू.बी.एन के पद पर घाटमपुर में तैनाती दी गई। मुन्ना बाबू, राजस्व सहायक संबद्ध सामान्य लिपिक अब स्टांप लिपिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। वीरेंद्र शाह, न्याय सहायक पद के साथ ही वाचक अपर जिलाधिकारी (फाइनेंस) के पद का भी कार्य संभालेंगे। आठ वर्ष से तैनात वेद प्रकाश यादव, एडब्लूबीएन, तहसील बिल्हौर में तैनात थे इन्हें अरेन्जर, राजस्व अभिलेखागार, कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया। अनीता वर्मा, एडब्लूबीएन घाटमपुर तहसील में आठ वर्ष से तैनात थीं, उन्हें कलेक्ट्रेट में डिस्पैचर का कार्य सौंपा गया।
ललित किशोर, नाजिर सदर संबद्ध वीआईपी लिपिक को शस्त्र लिपिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। अरूण कुमार सिंह, एडब्लूबीएन तहसील घाटमपुर, वाचक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर सदर को कलेक्ट्रेट में एलबीसी प्रथम के पद का कार्यभार सौंपा गया।
नितिन प्रकाश गुप्ता, पेशकार अपर जिलाधिकारी (एफ.आर) के पद पर पिछले दस वर्षों से तैनात थे। ये अब सामान्य लिपिक पद के साथ ही परीक्षा संबंधी कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंजली श्रीवास्तव, एडब्लूबीएन सदर न्यायालय तहसील में दस वर्ष से पेशकार का कार्य संभाल रहीं थी। अब ये नाजिर सदर का कार्यभार संभालेंगी। रवि राजपूत आर.ए. टाइपिस्ट संबद्ध न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पेशकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम कानपुर नगर राकेश सिंह
पलेक्सी टप इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी सेक्टर 1 पीथमपुर के कर्मचारियों में पेमेंट एवं वोनस और पी एफ को लेकर भारी अकोर्श है कंपनी प्रबंधन तहसीलदार के निर्देशों की उड़ रहा है खुलेआम धज्जिया जिला कलेक्टर जांच कर कर्मचारियों को न्याय दिलाने का पहल करेंगे क्या?
16/10/2025
महासमुंद : धान उपार्जन वर्ष 2025-26 हेतु संस्थागत पंजीयन, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा धारी किसानों के लिए पंजीयन अनिवार्य नहीं
14/10/2025
पिथौरा: धरने पर बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनपद पंचायत पिथौरा के सामने जमकर की नारेबाजी गुमराह करने का आरोप
11/10/2025
11 अक्टूबर को आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के कलेक्टर एवं एसपी और अधिकारियों को व्यवस्थाओं के लिए दिया निर्देश
03/10/2025
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर पुलिस लाइन में दिखा उत्साह
30/09/2025
पीथमपुर से भोपाल चलो साइकिल यात्रा 3 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे पीथमपुर से प्रारंभ होगी सभी किसान भाइयों के समस्याओं को लेकर : संदीप रघुवंशी / हंसराज मंडलोई एवं अन्य युवा वर्ग के लोगो ने क्षेत्र के सभी किसानों भाई से साइकिल यात्रा में शामिल होने की अपील है
28/09/2025
जनता से अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।
28/09/2025
वृद्धि विकलांग विधवा इनके पेंशन हर मह में कटे जा रहे है तो क्यो : यज्ञ नारायण तिवारी
27/09/2025
*महासमुंद: पिथौरा में जिला सीईओ ने फटकारा अधिकारियों को – “जांच पूरी हुई तो रिपोर्ट क्यों अटकी है?” / करोड़ों के फर्जी मामले में डोंगरीपाली ग्रामीणों ने उठाया जांच प्रतिवेदन में देरी का मुद्दा*