Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

एडीयम के आदेश की भी हो रही अवज्ञा, फिर भी नहीं बना नल

राहगीर, यात्री 20 रूपए की पानी की बोतल खरीद कर बुझाते हैं प्यास, मामला नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह का ‌ 

एडीयम के आदेश की भी हो रही अवज्ञा, फिर भी नहीं बना नल, राहगीर, यात्री 20 रूपए की पानी की बोतल खरीद कर बुझाते हैं प्यास, मामला नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह का

भीषण गर्मी के प्रकोप से राहगीरों, आवागमन करने वाले यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे इण्डिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर या मरम्मत कर चालू करने का सख्त फरमान माननीय मुख्यमंत्री ने हर जिले के अफसरानो को दे रखा है, बाकायदा उसके लिए जल ही जीवन है के तहत् बजट भी है, फिर भी नगर पंचायत कटरा गुलाब के बस स्टाप पर लगा इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प वर्षों से खराब पड़ा है, सार्वजनिक स्थान पर लगे नल के पास बस से उतरकर या पैदल,मोटरसाइकिल मुसाफिर जब पहुंचते हैं तो नल खराब पाकर होटल से 20 रूपए की बोतलें खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर होते हैं, जिसकी शिकायत अड़ोस-पड़ोस के शिव बालक किराना व्यवसाई,फल लगाने वाले ठेले वाले, दूध नाथ पटेल, राधे श्याम आदि चेयरमैन से कह कर के थक गये हैं, सूत्रों के अनुसार खबर का संज्ञान लेकर एडीयम प्रशासन ने ई ओ से जवाब तलब किया, जिस पर ई ओ ने चेयरमैंन को उक्त नल तत्काल ठीक कराने को कहा, मगर फिर वही ढाक के तीन पात,
इसे आखिर क्या माना जाय, जनता जनार्दन की महत्वपूर्ण समस्या से आंख मूदे चेयरमैन की जवाबदेही आखिर कौन तय करेगा या प्रशासन के आदेश की अवज्ञा पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे सवाल जवाब भी प्रशासन करेगा, इन सवालों के जवाब के लिए नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह की जनता इन्तजार में है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!