Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बैतूल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में कूप एवं बावडिय़ों की साफ-सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

  1. जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

बैतूल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में कूप एवं बावडिय़ों की साफ-सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान

———————————————————-

विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुर्नोद्धार के लिए 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को बैतूल ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में कूप एवं बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य किया गया। जल संवर्धन के कार्यों में श्रमिकों का नियोजन किया गया। इसके अलावा अभियान अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों के द्वारा सहभागिता दर्ज की गई। अभियान को सफल बनाने में समस्त सरपंच, पंचगण, उपयंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक का विशेष सहयोग रहा।

 

16 जून तक चलेगा अभियान

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में तालाब, बावड़ी गहरीकरण, नदी, नालों की सफाई, ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए जिले में आगामी 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनमानस को जल संवर्धन और संरक्षण के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत बैतूल की समस्त 77 ग्राम पंचायतों में जल स्रोत तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों एवं संरचनाओं का पुर्नजीवन कराए जाने हेतु ग्राम पंचायतों द्वारा एक जल संरचना (तालाब/ अमृत सरोवर) का चयन कर संरचना की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार का कार्य एवं जल संरचनाओं को सुरक्षित रखने हेतु कार्यों में श्रमिक नियोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्रीय ग्राम के गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिक, ग्राम वासियों, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, मोबिलाईजर, छात्र-छात्राओं द्वारा श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने, जल को दूषित होने से बचाने एवं दुरुपयोग पर भी चर्चा की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!